Headlines

बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने नया प्रयोग:ब्रिटेन के स्कूलों में रोबोट क्लास अटेंड कर रहे, बच्चे घर से देख रहे




किसी बीमारी या दुर्घटना की वजह से स्कूल न जा पाने वाले या फिर स्कूल जाने से घबराने वाले बच्चों के लिए ब्रिटेन में नया प्रयोग हो रहा है। कई स्कूलों में ऐसे बच्चों की जगह रोबोट क्लास में बैठ रहा है। करीब 4 लाख रुपए कीमत वाला एवी1 रोबोट घर बैठे बच्चों को पढ़ाई और क्लासमेट्स से जोड़ता है। रोबोट को बच्चे की सामान्य सीट पर रखा जाता है। इसमें कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर लगे हैं। बच्चा एप के जरिए घर से क्लास में हो रही गतिविधियों को देख और सुन सकता है और शिक्षक के सवालों का जवाब दे सकता है। स्क्रीन पर स्वाइप करके वह रोबोट का सिर 360 डिग्री तक घुमा सकता है। ‘व्हिस्पर मोड’ से वह पास बैठे दोस्त से धीमी आवाज में बात भी कर सकता है। एकतरफा कैमरा होने से बच्चा क्लास देख सकता है, लेकिन उसे दूसरे बच्चे नहीं देख सकते। ब्रिटेन के स्कूलों में इस्तेमाल हो रहे 2 हजार से ज्यादा रोबोट ब्रिटेन के स्कूलों में 2 हजार से ज्यादा ऐसे रोबोट इस्तेमाल किए जा रहे हैं। 90 से ज्यादा स्कूल ऐसे रोबोट को लोन के तौर पर उपलब्ध करा रहे हैं। पिछले साल डेवोन काउंटी काउंसिल ने उन छात्रों के लिए 16 रोबोट खरीदे थे, जिन्हें स्कूल आने में कठिनाई होती है। हालांकि अब ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या स्कूलों को छात्रों में बढ़ती चिंता और अनुपस्थिति की समस्याओं को हल करने के लिए महंगे रोबोट पर निर्भर रहना चाहिए? बीमार बच्चों को पढ़ाई और दोस्तों से जुड़ने का मौका ये रोबोट बच्चों को स्कूल की पढ़ाई और दोस्तों से जुड़े रहने का मौका देता है। इससे वे घर पर रहते हुए भी क्लास का हिस्सा बनते हैं और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ब्रिटेन में 2025-26 में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों ने कम से कम आधे स्कूल सेशन अटेंड नहीं किए। 2020 से पहले यह संख्या करीब 60 हजार थी। लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक रोबोट इस्तेमाल करने वाले 76% बच्चे दोबारा स्कूल लौटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *