Headlines

मलिक प्लाईवुड एंड डेवलपर्स में लाखों की चोरी:बदमाशों ने ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, फुटेज में हुए कैद




जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में स्थित मलिक प्लाईवुड एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में चोरों ने रविवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश दुकान का ताला और सुरक्षा तोड़कर अंदर घुसे। वे करीब पांच लाख रुपये की नकदी और सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता सोमवार सुबह दुकान खुलने पर चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। चोर दुकान के ऊपर के हिस्से से अंदर घुसा इनमें एक चोर हेलमेट पहनकर दुकान के अंदर घुसता दिख रहा है, जबकि उसका साथी बाहर स्कूटी लेकर खड़ा था। दुकान मालिक सुमित मलिक ने बताया कि रात करीब 1:20 बजे चोर दुकान के ऊपर के हिस्से से अंदर घुसा। उसने पहले ग्रिल का तार काटा और फिर शीशा तोड़कर दफ्तर तक पहुंच गया। वहां रखी फाइल अलमारी और दूसरे कागजात से छेड़छाड़ की गई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कोई जरूरी फाइल या दस्तावेज चोरी तो नहीं हुए हैं। सीसीटीवी को बंद करने की भी कोशिश की चोर ने चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरे को बंद करने की भी कोशिश की, लेकिन इससे पहले उसका चेहरा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जुगसलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि फुटेज और दूसरे तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *