Headlines

सीकर में उपसभापति की कुर्सी पर ससुर-बहू की नजर:वरिष्ठ पार्षद भी दौड़ में, बाड़ेबंदी से वोट डालने आएंगे; वोटिंग से कुछ देर पहले तय होंगे फाइनल नाम




सीकर में उपसभापति चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी हलचल तेज है। सीकर नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए मंगलवार को वोटिंग होगी। उपसभापति पद की दौड़ में ससुर-बहू के साथ-साथ एक वरिष्ठ पार्षद का नाम भी चर्चा में है। दोनों दलों के पार्षद बाड़ेबंदी से वोट डालने पहुंचेंगे। जहां वोटिंग से कुछ देर पहले भाजपा-कांग्रेस में उपसभापति उम्मीदवार के नाम फाइनल किए जाएंगे। उसके बाद उसके बाद वोटिंग होगी और वोटिंग खत्म होते ही तुरंत मतगणना होगी। सीकर नगर परिषद के साथ ही सभी 14 नगर निकायों में वाइस चेयरमैन के चुनाव होंगे। वोटिंग खत्म होते ही होगी काउंटिंग जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि सीकर जिले के सभी 14 नगर निकायों में वाइस चेयरमैन पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। वाइस चेयरमैन पद के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे बैठक होगी। फिर 11 बजे तक नॉमिनेशन होगा। सुबह साढ़े 11‌ बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापसी हो सकेगी। वोटिंग की जरूरत होने पर दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी और उसके तुरंत बाद वोटों की काउंटिंग होगी। उपसभापति पद के लिए कांग्रेस के संभावित चेहरें भाजपा-कांग्रेस से 1-1 प्रत्याशी होंगे मैदान में सीकर नगर परिषद के उपसभापति पद के लिए कांग्रेस और भाजपा से 1-1 प्रत्याशी मैदान में होंगे। दोनों ही दल वोटिंग से कुछ देर पहले सुबह करीब 8 बजे उपसभापति के दावेदारों की घोषणा करेंगे। कांग्रेस उपसभापति पद पर जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं, भाजपा उलटफेर की कोशिश में है। उपसभापति के लिए भाजपा और कांग्रेस में कास्ट मैनेजमेंट की गणित को भी ध्यान में रखा जाएगा। कांग्रेस की ओर से पूर्व उपसभापति अशोक चौधरी का नाम सबसे मजबूती से सामने आ रहा है। वहीं, अशोक चौधरी की पुत्रवधू वार्ड नंबर 40 से पार्षद किरण चौधरी भी इस लिस्ट में शामिल है। किरण चौधरी ने इस बार पहली बार चुनाव लड़ा। वह पूर्व उपसभापति अशोक चौधरी के बेटे अनिल की पत्नी है। अनिल खुद भी पहले पार्षद रह चुके हैं। इस बार सीट महिला के लिए रिजर्व होने के चलते किरण को चुनाव लड़ाया गया। वहीं, वार्ड 19 से चुनाव लड़ने वाली सूबे दौलत पंवार भी उपसभापति पद की प्रबल दावेदार हैं। सूबे दौलत ने इस बार चौथी बार पार्षद पद पर जीत हासिल की है। इनके पति अब्दुल रज्जाक 2 बार पार्षद रह चुके हैं। उपसभापति पद के लिए जीते हुए पार्षदों से समझाइश चल रही है। इसका जिम्मा भी विधायक राजेंद्र पारीक ने संभाला हुआ है। उपसभापति पद को लेकर परिवारवाद का आरोप लगता है तो कांग्रेस अब तक सामने आए नामों के अलावा अन्य 2 ऑप्शन पर जा सकती है। उपसभापति पद के लिए भाजपा के संभावित चेहरें मोनिका सैनी और सरोज सैनी के नाम की चर्चा उपसभापति पद के लिए भाजपा में वार्ड नं-46 से मोनिका सैनी, वार्ड नं-48 से सरोज सैनी का प्रमुखता से चर्चा में है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि भाजपा उपसभापति के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी और कांग्रेस को वॉकओवर कतई नहीं देगी। पार्षदों से समझाइश के बाद ही भाजपा के उपसभापति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *