Headlines

तूड़ी व्यापारी को गांव के ही लोगों ने पीटा:बुआना लाखु निवासी सुरेश कुमार को गांव के 8-10 लोगों ने घायल किया, जान से मारने की धमकी दी




पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के गांव बुआना लाखु के एक युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने चिड़ाना गांव के पास रास्ते में रोककर पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित की बाइक के सामने अपनी गाड़ी अड़ाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर थाना इसराना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बेची गई तूड़ी के पांच लाख लेने गोहाना जा रहा था पीड़ित बुआना लाखु निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने गोहाना के तूड़ी व्यापारियों को 5 लाख रुपये की तूड़ी बेची थी। इसी के पैसे लेने के लिए वह 18 सितंबर को गांव बुआना लाखु से गोहाना जा रहा था। जब वह गांव से बाहर चिड़ाना (सोनीपत) की तरफ निकला, तो पीछे से गांव का ही दीपक अपने 8-10 साथियों के साथ आया। बाइक के आगे अड़ा दी गाड़ी उन्होंने सुरेश की बाइक के आगे गाड़ी अड़ा दी। गाड़ी से उतरकर सभी 8-10 युवकों ने सुरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुरेश के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *