Headlines

महंत के वायरल वीडियो पर मंदिर में हंगामा:जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कराया शांत, महंत को हटाया




गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को हंगामा हुआ। यह हंगामा महंत बृजमोहन दास से जुड़े एक कथित वायरल वीडियो को लेकर हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। हालांकि, वायरल वीडियो की आजाद रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें महंत बृजमोहन दास एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी इस वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थल की मर्यादा का हवाला देकर नाराजगी जताई। इससे पहले भी इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध सामने आया था। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कुचायकोट सीओ मनोरंजन शुक्ला और प्रखंड बीडीओ आदित्य प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। कुचायकोट अंचल अधिकारी मनोरंजन शुक्ला ने बताया कि महंत के कथित वायरल वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी है, जिसके चलते वे धरना प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। बड़े अधिकारियों से बात करने के बाद फैसला उन्होंने बताया कि धार्मिक न्यास बोर्ड, जिसने इस मंदिर के महंत को नियुक्त किया है, उनसे भी बात हुई है। फिलहाल मंदिर की पूरी देखरेख कुचायकोट अंचल प्रशासन और थाना प्रशासन करेगा। महंत बृजमोहन दास और उनके सभी सहयोगियों को मंदिर से हटाने की बात कही गई है। अगले आदेश तक प्रखंड प्रशासन और थाना प्रशासन मंदिर की पूजा-पाठ और देखरेख के लिए किसे नियुक्त करेगा, इस पर विचार किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने आए लोगों की बातें सुनी गईं और बड़े अधिकारियों से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया है। सत्यता समेत अन्य पहलुओं की जांच स्थानीय लोगों ने प्रशासन के हस्तक्षेप का स्वागत करते हुए कहा कि बेलबनवा हनुमान मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लोगों का कहना था कि मंदिर की गरिमा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए। वायरल वीडियो को लेकर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुचायकोट थानाध्यक्ष को जांच कर वास्तविक तथ्यों का पता लगाने को कहा गया है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान, वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया तथा उसकी सत्यता समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *