Headlines

पाली नगर निगम में निर्दलीय उपमहापौर, 8 में भाजपा उपाध्यक्ष:एक में कांग्रेस जीती; 3 निकायों में लॉटरी से हुआ फैसला, बाली-सोजतरोड में निर्विरोध बने




पाली नगर निगम सहित जिले की 10 नगर पालिकाओं में मंगलवार को उप महापौर और उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। इनमें 8 में भाजपा के उपाध्यक्ष बने। वहीं पाली नगर निगम में निर्दलीय मेहबूब टी उप-महापौर बने। जबकि मारवाड़ जंक्शन में कांग्रेस उम्मीदवार उपाध्यक्ष बना। पाली, मारवाड़, रानी में लॉटरी से फैसला
पाली नगर निगम में 65 में से 60 पार्षद वोट करने पहुंचे। इनमें एक वोट खारिज हो गया और एक वोट नोटा को मिला। भाजपा के विक्रमपाल सिंह और निर्दलीय मेहबूब टी को 29-29 वोट मिले। ऐसे में लॉटरी निकाली गई, जिसमें मेहबूब टी का नाम आया और वे उप महापौर बने। मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कांग्रेस के नगेन्द्रसिंह और भाजपा के घनश्यामसिंह मीणा को 12-12 वोट मिले। इसके कारण यहां भी लॉटरी निकालकर फैसला हुआ, जिसमें कांग्रेस के नगेंद्रसिंह विजय रहे। रानी नगर पालिका में भाजपा की शेलू अग्रवाल और कांग्रेस के जयसिंह को 10-10 वोट मिले। यहां भी लॉटरी निकाली गई, जिसमें भाजपा के शेलू अग्रवाल विजेता रहे। बाली-सोजतरोड में निर्विरोध उपाध्यक्ष बने
जिले के सोजत रोड नगर पालिका में भाजपा के राजेश जैन और बाली में भाजपा के नरपतसिंह राजपुरोहित निर्विरोध उपाध्यक्ष बने।
निकाय का नाम : नगर पालिका सोजत सिटी
उपाध्यक्ष : राकेश कुमार पंवार
पार्टी का नाम : भाजपा
किसको हराया : राकेश पंवार
पार्टी का नाम : कांग्रेस
कितने वोट का अंतर : 09 निकाय का नाम : नगर पालिका सोजत रोड
उपाध्यक्ष: राजेश
पार्टी का नाम : भाजपा
किसको हराया : –
पार्टी का नाम : –
कितने वोट का अंतर : – निर्विरोध निकाय का नाम : नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन
उपाध्यक्ष: नगेन्द्रसिंह गुर्जर
पार्टी का नाम : कांग्रेस
किसको हराया : घनश्याम सिंह मीणा
पार्टी का नाम : बीजेपी
कितने वोट का अंतर : लॉटरी से निकाय का नाम : नगर पालिका रानी खुर्द
उपाध्यक्ष : सेलू अग्रवाल
पार्टी का नाम : भाजपा
किसको हराया : जयसिंह
पार्टी का नाम : कांग्रेस
कितने वोट का अंतर : लॉटरी से निकाय का नाम : नगर पालिका सादड़ी
उपाध्यक्ष: मांगीलाल गहलोत
पार्टी का नाम : भाजपा
किसको हराया : रेखराज
पार्टी का नाम : कांग्रेस
कितने वोट का अंतर : 17 निकाय का नाम : नगर पालिका बाली
उपाध्यक्ष : नरपतसिंह राजपुरोहित
पार्टी का नाम : भाजपा
किसको हराया : –
पार्टी का नाम : –
कितने वोट का अंतर : – निर्विरोध निकाय का नाम : नगर पालिका खुडाला-फालना
उपाध्यक्ष : गोपाराम
पार्टी का नाम : भाजपा
किसको हराया : भरत कुमार
पार्टी का नाम : कांग्रेस
कितने वोट का अंतर : 09 निकाय का नाम : नगर पालिका सुमेरपुर
उपाध्यक्ष: वीना
पार्टी का नाम : भाजपा
इसको हराया : मंजूदेवी
पार्टी का नाम : कांग्रेस
कितने वोट का अंतर : 11 वोट निकाय का नाम : नगर पालिका तखतगढ़
उपाध्यक्ष : रमेश कुमार
पार्टी का नाम : भाजपा
किसको हराया : रामचंद्र
पार्टी का नाम : कांग्रेस
कितने वोट का अंतर : 06



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *