![]()
इंदौर में मंगलवार रात डोल ग्यारस के मौके पर निकाली गई डोल यात्रा के दौरान बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का अलग अंदाज देखने को मिला। पालदा क्षेत्र में आयोजित अखाड़ा प्रदर्शन में मिश्रा सिर पर साफा बांधकर बनेठी घुमाते नजर आए। उन्होंने यह प्रदर्शन स्थानीय विधायक मधु वर्मा की मौजूदगी में किया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। राजबाड़ा पहुंचे डोल, पालदा में अखाड़ा प्रदर्शन मंगलवार रात डोल ग्यारस पर इंदौर के अलग-अलग इलाकों से डोल निकाले गए। सभी डोल पारंपरिक मार्ग से होते हुए राजबाड़ा पहुंचे। यहां दर्शन और भ्रमण के बाद डोल आगे के रास्तों की ओर रवाना हुए। इसी दौरान पालदा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा भी शामिल हुए। आयोजन स्थल पर स्थानीय अखाड़ों की ओर से पारंपरिक प्रदर्शन किया जा रहा था। विधायक के सामने सुमित मिश्रा ने घुमाई बनेठी अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान सुमित मिश्रा भी बने सर्कल में उतर गए। उन्होंने हाथ में बनेठी ली और विधायक मधु वर्मा के सामने उसे घुमाना शुरू कर दिया। सिर पर साफा बांधे मिश्रा का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग और समर्थक भी हैरान रह गए। गंभीर बीमारी के बाद फिर सक्रिय नजर आए सुमित मिश्रा का यह वीडियो सामने आने के बाद शहर के राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा हो रही है। कुछ महीने पहले उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में दिल्ली ले जाया गया था। गंभीर बीमारी से उबरने के बाद डोल ग्यारस के आयोजन में उनका यह अंदाज देखने को मिला।
Source link
इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी:डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल; बीमारी से उबरने के बाद अखाड़े में उतरे सुमित मिश्रा
