Headlines

जनसुराज कार्यकर्ता को मारी 5 गोली, CCTV में कैद घटना:2 अपराधी के हाथ में थी पिस्टल, अपार्टमेंट में घुसकर 14 राउंड फायरिंग की




पटना में बुधवार शाम पूर्व पार्षद और जनसुराज के कार्यकर्ता अनिल कुमार यादव को गोली मार दी गई। प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवई पुरी के पास मां सुखिया महल अपार्टमेंट की है। अनिल बेसमेंट में अपने समर्थकों के साथ बैठे थे। बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब 14 राउंड गोली चलाई है। मौके से 8 खोखे भी मिले हैं। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बदमाश गोली मारने के बाद हथियार लहराते हुए भाग गए। अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर गर्ल्स हॉस्टल है। बताया जा रहा कि इलाका काफी रिहायशी है। घटना के बाद बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर भी अस्पताल पहुंचे। वहीं, घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें 3 लोग बाइक पर सवार दिख रहे हैं। इनमें से 2 लोगों के हाथ में हथियार यानी पिस्टल थी। बाइक चालक उनको लेकर भाग निकला। अनिल यादव को 5 गोली लगी है पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव जनसुराज के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। उनको 5 गोली लगी है, गंभीर हालत में मेदांता रेफर किया जा रहा है। यह काफी रिहायशी इलाका है। वहीं, बांकीपुर एमएलए और जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर उदयान हॉस्पिटल पहुंचे हैं। वहां अनिल यादव की हालत का जायजा ले रहे हैं। पीके बोले- बिहार में जंगलराज है बांकीपुर MLA प्रशांत किशोर ने कहा, देखिए बिहार में क्राइम की क्या हालत है। बाइक से लोग आए, गोली मारकर भाग निकले। जनसुराज के प्रतिनिधी हैं। 4 बार के वार्ड पार्षद रह चुके हैं। बिहार में जंगलराज है। इसका जवाब सम्राट चौधरी देंगे कि पहले बिहार में जंगलराज था तो अब क्या है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि 5 गोली लगी है। फिलहाल स्थिति स्टेबल है। उदयन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जनसुराज पार्टी से जुड़े थे। 14 राउंड फायरिंग की गई है। मौके पर 8 खोखे पड़े मिले हैं। हमलोग आसपास के सीसीटीवी फुटेजेस की भी जांच कर रहे हैं। नगर निगम वार्ड 24 के पार्षद रहे हैं अनिल पटना नगर निगम वार्ड 24 के पार्षद रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली लगने के बाद तनाव का माहौल है। पत्नी वर्तमान में पार्षद हैं। कुछ महीने पहले बेटे की भी मौत हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *