जोधपुर में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों में एक के बाद एक ब्लास्ट हुए। इस हादसे में 14 फायर बिग्रेड के कर्मचारी झुलस गए।
.
हादसे के दौरान मौजूद फायर बिग्रेड टीम के दूसरे कर्मचारी अपने साथियों को पिकअप और फायर बिग्रेड में लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। बाकी को एम्बुलेंस से एम्स लाया गया, जहां से सभी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर किया गया।
इस हादसे में झुलसे तीन कर्मचारी वेंटिलेटर पर हैं। इनमें एक सुरेंद्र 60 से 65 प्रतिशत झुलसा है। वहीं प्रदीप और प्रीतेश 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
आग इतनी भंयकर थी कि देर रात तक उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आखिर रात करीब 11 बजे बाद एयरफोर्स की फायर बिग्रेड टीम को भी बुलाना पड़ा।

हादसे में किसी के हाथ तो किसी के पेट और कमर का हिस्सा तक झुलस गया।
छत का पत्थर केमिकल ड्रम पर गिरा और ब्लास्ट हो गया
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया- एक ड्रम में आग लग रही थी। कर्मचारी उसे बुझा रहे थे। इसी दौरान बिल्डिंग की छत से एक पत्थर ड्रम पर आकर गिर गया और ब्लास्ट हो गया। इससे साथी कर्मचारी घायल हो गए।
आग बुझाने के लिए पहुंची 10 दमकलें, 14 कर्मचारी झुलसे
नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई थी। सूचना मिलने के बाद अलग-अलग स्टेशन से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किया।
फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम में विस्फोट हो रहे थे। इसके चलते आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान केमिकल ड्रम में विस्फोट हुआ और फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए।
4 घायलों की हालत गंभीर, अलग से ICU बनाया
जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल और थीनर यूज हो रहा था। फैक्ट्री किसकी थी और केमिकल को कैसे स्टोर किया जा रहा था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए 35 लोगों का स्टाफ पहुंचा था। इनमें से 14 लोग झुलस गए। 4 घायलों की हालत गंभीर है। इसके लिए डॉक्टर्स की टीम ने अलग से आईसीयू बनाया है।

—————–
ये खबर भी पढ़िए…
जोधपुर: हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग, 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलसे:ड्रम पर पत्थर गिरने से हुआ विस्फोट; एम्स में बर्न यूनिट नहीं, महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर

जोधपुर में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों से आग तेजी से फैल गई। इस दौरान केमिकल के ड्रमों में विस्फोट होते रहे। घटना के समय फैक्ट्री पर ताला लगा हुआ था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
