Headlines

मिर्जापुर में नकली गिन्नी दिखाकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार:पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 4 नकली गिन्नी बरामद




मिर्जापुर में नकली गिन्नी को असली बताकर बेचने और लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पड़री पुलिस और एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की संयुक्त टीम ने की। आरोपियों के पास से चार नकली गिन्नी और पीली धातु का एक टुकड़ा मिला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अपराध और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 सितंबर को पड़री थाना पुलिस और एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की टीम इलाके में सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार उर्फ बलराम (पुत्र दुखरन बिंद, निवासी दादर कला, थाना विंध्याचल) और अजय बिंद (पुत्र राकेश बिंद, निवासी कोची जमुआ, थाना मेजा, प्रयागराज) के रूप में हुई है। तलाशी में आरोपियों के पास से चार नकली गिन्नी (पीली धातु) और पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी नकली गिन्नी को असली बताकर लोगों को फंसाते थे और उसे बेचकर पैसे ठगते थे। इस मामले में पड़री थाने में मु0अ0सं0 253/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और पड़री थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रामनगीनी समेत पूरी टीम शामिल थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *