Headlines

फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले चार युवक गिरफ्तार:पुलिस-साइबर सेल की जांच से हुई पहचान; कोर्ट ने जेल भेजा




शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान वीडियो सामने आया था। इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी जांच से वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान की गई। चारों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इन पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखी जा रही थी। सोशल मीडिया निगरानी में सामने आया वीडियो यह मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र के बिरुहली गांव का है। पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी रजनीश तिवारी की देखरेख में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड होने की जानकारी मिली। पुलिस ने संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाई। इसके बाद साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने बिरुहली निवासी सुमित केवट, सत्यम केवट, किशन लेवर और राहुल केवट की पहचान की। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री से बचने की अपील पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड, शेयर या प्रसारित करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जिले में सोशल मीडिया गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना स्तर पर सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है। इसमें साइबर सेल की तकनीकी मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट या शेयर करने से बचने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *