![]()
बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बारिश के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की चपेट में आने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन से मौसम में बदलाव के बाद पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। पहली घटना हरहरा गांव की है। यहां वार्षिक जनार पूजा का आयोजन सामूहिक रूप से गांव में किया जा रहा था।इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लेकर पहुंचे परिजन बारिश से बचने के लिए कुछ लोग पास स्थित एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।इसी दौरान तेज बारिश के बीच पेड़ के पास वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से हरहरा निवासी मनोज राय के 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार, साजन राय के 12 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार और करीब 49 वर्षीय छोटू राय गंभीर रूप से झुलस गए। वज्रपात की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद अंकित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिंटू कुमार और छोटू राय का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी अंकित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम के शव से लिपटकर परिजन रोते रहे। घटना के बाद गांव में पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं दूसरी घटना कटोरिया प्रखंड के डोमकत्ता के पास हुई। बारिश के दौरान वहां रुकी डोमकत्ता निवासी गंगा पंडित की करीब 40 वर्षीय पत्नी यशोदा देवी और खाड़ीपार निवासी राजेश राय की 14 वर्षीय पुत्री रंभा कुमारी भी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
Source link
बिजली गिरने से बच्चे की मौत, 4 झुलसे:बांका में 2 अलग-अलग जगहों पर हुआ एक्सीडेंट
