Headlines

सीकर में युवक को गाड़ी में बैठाया,फिर अश्लील वीडियो बनाया:वायरल करने की धमकी देकर 34 हजार रुपए ऐंठे; दो नाबालिग लड़कियां लापता




सीकर में युवक को गाड़ी में बैठाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 34 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। वहीं दूसरी तरफ सीकर में दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई। 29 साल के युवक ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 22 सितंबर को वह काम से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक गाड़ी आई। गाड़ी सवार लोगों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी में मौजूद 3-4 लोगों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसके कपड़े उतार कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। फिर इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने 34 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। 15 साल की नाबालिग दोपहर के समय लापता सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की के दोपहर के समय लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 24 सितंबर की दोपहर तक घर पर थी। इसके बाद जब वह कहीं देर तक नहीं दिखाई दी तो उसकी आस-पड़ोस और गांव में काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मैस में खाना बनाने गई नाबालिग भी लापता सीकर में मैस में खाना बनाने गई नाबालिग लड़की के बिल लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी शाम को 5 से 5:30 बजे के बीच घर से मैस में खाना बनाने के लिए गई थी,लेकिन उसके बाद बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *