![]()
जोधपुर शहर में इस सीजन का पहला स्वाइन फ्लू का केस सामने आया है। हालांकि मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। इधर, शहर में भी हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमों ने सर्वे शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार- तीन मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनमें भीतरी शहर में रहने वाले एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। माथुर हॉस्पिटल के सुपरिडेंटेंड डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया- एक केस पॉजिटिव आया है। उसे आइसोलेशन यूनिट में शिफ्ट किया गया है। सीएमएचओ बोले- 200 टीमें कर रही हैं सर्वे सीएमएचओ डॉ. एसएस शेखावत ने बताया- टीमें लगातार शहर में सर्वे कर रही है। ज्यादा गंभीर केस होने पर मरीज के घर के आस-पास के 50 घरों को सर्वे करवाया जाता है। फिलहाल लगातार सर्वे की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया- शहर में 200 टीमें सर्वे कर रही है। इनमें आशा और नर्सिंग स्टाफ भी है। कंट्रोल रूम से रोजाना से इसे लेकर अपडेट भी लिया जा रहा है।
Source link
जोधपुर में इस सीजन का पहला स्वाइन फ्लू केस:तीन मरीजों के लिए थे सैंपल; 200 टीमें कर रही हैं शहर में सर्वे
