![]()
प्रतापगढ़ में पुलिस हिरासत में शैलेश गौतम उर्फ अर्जुन की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने प्रतापगढ़ जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सपा विधायक और पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त को अकबरपुर स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के मोलनापुर गांव जाने वाला था। प्रतिनिधिमंडल को शैलेश गौतम के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेने के साथ ही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करनी थी। कार्रवाई पर नाराजगी जताई प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने से पहले ही पुलिस ने त्रिभुवन दत्त को उनके आवास पर रोक दिया। इसके बाद उनके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई। पुलिस की कार्रवाई के चलते प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने प्रतापगढ़ नहीं जा सका। सपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। पार्टी का कहना है कि पीड़ित परिवार से मिलने और घटना की वास्तविक जानकारी लेने जा रहे जनप्रतिनिधियों को रोकना उचित नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा सपा नेताओं ने कहाकि परिवार के दुख में शामिल होना और उनकी बात सुनना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है। प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने के बाद स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सपा ने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई है।
Source link
प्रतापगढ़ में पुलिस ने सपा प्रतिनिधिमंडल को रोका:शैलेश गौतम की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे सपा विधायक
