Headlines

Budh Transit in Libra 2026


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज (26 सितंबर) दोपहर में करीब 2 बजे बुध ने कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। अब यह ग्रह 24 अक्टूबर को वक्री होगा, 14 नवंबर को मार्गी होगा, इसके बाद 2 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी है, उन्हें बुद्धि से संबंधित कामों में जल्दी लाभ मिल सकता है। बुध के दोष दूर करने के लिए हर बुधवार मूंग का दान करना चाहिए और ॐ बुं बुधाय नम: मंत्र का जप करते हुए बुध ग्रह की पूजा करनी चाहिए।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए 2 दिसंबर तक बुध ग्रह का कैसा असर रह सकता है…

मेष

बुध आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में संवाद से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। हालांकि, बुध के वक्री (24 अक्टूबर – 14 नवंबर) रहने के दौरान व्यापार में किसी नए समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों की जांच जरूर करें।

क्या करें : बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और हरे वस्त्रों का दान करें।

वृषभ

बुध आपकी राशि से छठे भाव में है। नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन जब बुध वक्री हो, तब कार्यस्थल पर साथियों के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। सेहत के मामले में त्वचा या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

क्या करें : गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

मिथुन

बुध आपकी राशि का स्वामी है। अब यह ग्रह पांचवें भाव में प्रवेश कर चुका है। छात्रों के लिए एकाग्रता बढ़ाने वाला समय है और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जब बुध वक्री रहेगा, तब प्रेम संबंध में गलतफहमियों बढ़ सकती हैं। धैर्य से काम लें। वित्तीय फैसलों में जल्दबाजी न दिखाएं।

क्या करें : ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का रोजाना 108 बार जप करें।

कर्क

चौथे भाव में बुध के आने से पारिवारिक माहौल में सुख-शांति आएगी। नए घर या वाहन की खरीदारी के लिए योजना बन सकती है। हालांकि, बुध के वक्री होने पर माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। उस समय घर की मरम्मत या सजावट से जुड़े कामों में खर्च बढ़ेगा।

क्या करें : हर बुधवार मूंग की दाल का दान करें।

सिंह

तीसरे भाव में बुध के आने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेखन, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। बुध की वक्री अवधि में छोटे भाई-बहनों से बातचीत में संयम रखें। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।

क्या करें : पक्षियों के लिए घर की छत पर बाजरा डालें।

कन्या

आपकी राशि के स्वामी बुध दूसरे भाव में विराजमान हो चुके हैं। इस गोचर से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। हालांकि, वक्री बुध के कारण नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा।

क्या करें : बुधवार को छोटी कन्याओं को हरे वस्त्र या फल दान करें।

तुला

बुध इसी राशि में है, जिससे तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी। व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे। जब बुध वक्री रहेगा, तब मानसिक तनाव या भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले पर जल्दबाजी न करें और खुद पर भरोसा रखें।

क्या करें : भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक

इस राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर खर्चों में बढ़ोतरी कर सकता है। विदेश से जुड़े मामलों या विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। बुध के वक्री काल में बजट बनाकर चलें, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें और अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए योग-ध्यान करें।

क्या करें : बुधवार को साबुत हरे मूंग का दान करें।

धनु

ग्यारहवें भाव में बुध के आने से आय के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बुध के वक्री काल में नए व्यापारिक सौदे करते समय सतर्क रहें और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने संबंध मधुर बनाए रखें।

क्या करें : तुलसी के पौधे में रोज जल चढ़ाएं और नियमित रूप से उसकी देखभाल करें।

मकर

दसवें भाव में बुध का गोचर कार्यस्थल पर आपकी स्थिति को मजबूत करेगा। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और कार्यकुशलता की तारीफ होगी। हालांकि, बुध के वक्री रहने के समय में ऑफिस की राजनीति से दूर रहना होगा और अपने काम से जुड़े डेटा या ई-मेल को संभालकर रखना होगा, वर्ना हानि हो सकती है।

क्या करें : बुधवार को कांसे के बर्तन और हरी सब्जियां दान करें।

कुंभ

इस राशि के नौवें भाव में बुध का प्रवेश होने से भाग्य का साथ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों और उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। बुध की वक्री अवधि में लंबी यात्राओं की योजना बनाते समय सभी बुकिंग्स की पुन: जांच कर लेंगे, तो बेहतर रहेगा। अपने गुरु या पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

क्या करें : किसी मंदिर में हरा फल या मूंग दाल भेंट करें।

मीन

आठवें भाव में बुध का गोचर शोध, ज्योतिष और गुप्त ज्ञान से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। हालांकि, बुध के वक्री काल में वाहन सावधानी से चलाएं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी को भी उधार देने से बचें।

क्या करें : मां दुर्गा की उपासना करें और दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *