![]()
आम आदमी पार्टी पंजाब की तरफ से पूरे राज्य में चलाए जा रहे मान दे मुनाफे जनसंपर्क अभियान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसके तहत पार्टी के विधायक और हलका इंचार्ज अलग-अलग गांवों और वार्डों में घर-घर जाकर लोगों के साथ मान सरकार के साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड साझा कर रहे हैं। इस दौरान नेताओं द्वारा मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतर शिक्षा और मां-बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से मिल रहे वित्तीय लाभों की जानकारी विस्तार से दी जा रही है। हर आम परिवार को हो रही सालाना बड़ी बचत: आप विधायक फिरोजपुर देहाती से विधायक रजनीश दहिया ने घर-घर जाकर अभियान के दौरान कहा कि मान सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से आज हर आम परिवार को सालाना बचत के रूप में बड़ा वित्तीय फायदा मिल रहा है। पार्टी के नेता सरकार की कामयाबियों का लेखा-जोखा लेकर सीधे जनता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं हलका गिल के विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने गांव संगोवाल में लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि जीरो बिजली बिल और अन्य सरकारी योजनाओं ने हर घर के बजट को बड़ी राहत दी है, जिससे जनता सरकार की नीतियों से बेहद संतुष्ट नजर आ रही है।
यह चुनाव मुहिम नहीं, लोगों की जिंदगी में आए बदलावों का लेखा-जोखा गुरु हरसहाय के गांव चक सवाह वाला में विधायक फौजा सिंह सरारी ने कहा कि यह कोई सामान्य चुनावी अभियान नहीं, बल्कि पिछले साढ़े चार सालों में लोगों की जिंदगी में आए सकारात्मक बदलावों का दस्तावेज है। फगवाड़ा के वार्ड नंबर 8 में अभियान का नेतृत्व करते हुए डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मान दे मुनाफे मुहिम को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक सुधारों का सीधा लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली योजनाओं से मिल रहा सीधा लाभ करतारपुर के विधायक बलकार सिंह, डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और फरीदकोट के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने भी अपने-अपने हलकों में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। नेताओं ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं की बदौलत हर परिवार के सालाना हजारों-लाखों रुपये बच रहे हैं। मंत्री कटारूचक बोले- सकारात्मक असर डाल रही सरकार की नीतियां कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने हलका भोआ के गांव बहादुरपुर का दौरा करते हुए कहा कि यह जनसंपर्क मुहिम सीधे तौर पर आम लोगों के घरेलू बजट को मजबूत करने पर केंद्रित है। मान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के हर परिवार को सालाना लाखों रुपये की आर्थिक राहत मिल रही है, जिससे पंजाब के लोगों का जीवन पहले से कहीं अधिक खुशहाल और सुगम हुआ है।
Source link
