Headlines

गिरिडीह के डुमरी में खड़े ट्रक से हाइवा टकराया:केबिन में फंसा चालक, गैस कटर, क्रेन-जेसीबी से बाहर निकाला गया




गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के हैठ टोला के पास जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। बताया गया कि कोलकाता से पटना जा रहा ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा हाइवा अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। गैस कटर से काटना पड़ा केबिन हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने चालक को केबिन से निकालने का प्रयास किया, लेकिन क्षतिग्रस्त केबिन में उसके फंस जाने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद गैस कटर की मदद से हाइवा के केबिन को काटा गया। केबिन का हिस्सा काटने के बाद क्रेन और जेसीबी की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही। चालक को बाहर निकालने के बाद तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार चालक अब सुरक्षित है। कुछ देर प्रभावित रही वाहनों की आवाजाही हादसे के कारण जीटी रोड पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों भारी वाहनों के खड़े होने से जाम जैसी स्थिति बन गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा होने और पीछे से आ रहे हाइवा की तेज रफ्तार के कारण टक्कर हुई। पुलिस ने दुर्घटना के बाद यातायात सामान्य कराने के लिए आवश्यक कदम उठाये।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *