Headlines

राजगढ़ में बांध में नहाने उतरा युवक डूबा, तलाश जारी:गहरे पानी में जाने से हादसा, दो घंटे तक नहीं मिला सुराग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल




राजगढ़ के माचलपुर स्थित भूतियाबे बांध में बुधवार को नहाने के दौरान 30 वर्षीय युवक डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर राजगढ़ से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। देर शाम तक युवक की तलाश जारी रही। जानकारी के अनुसार, माचलपुर निवासी जगदीश वर्मा (30) बुधवार सुबह बांध पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। धूप-ध्यान करने से पहले वह नहाने के लिए बांध में उतरे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन बांध में पानी अधिक गहरा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि युवक सुबह करीब 11 बजे डूबा था और कई घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। एनडीआरएफ को बुलाया गया सूचना पर माचलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। सफलता नहीं मिलने पर राजगढ़ से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम के पहुंचने के बाद बांध में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बांध पर एकत्र हो गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। युवक की तलाश लगातार जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *