Headlines

रतिया में बच्ची के जन्म के बाद अस्पताल में हंगामा:पत्नी से विवाद के डॉक्टर की कार तोड़ी, स्टाफ ने कराया था बीच-बचाव




फतेहाबाद के रतिया में ऑटो मार्केट के नूर अस्पताल में रविवार शाम हंगामा हो गया। प्रसव के लिए भर्ती मनप्रीत कौर के पति दलेर सिंह ने अपने 6-7 साथियों के साथ अस्पताल पहुंचकर पत्नी और सास मिठो देवी से झगड़ा किया। मनप्रीत कौर (25) ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। मनप्रीत और दलेर सिंह के बीच पिछले 6 महीने से पारिवारिक विवाद चल रहा है। अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनसे भी झगड़ा किया गया। ईंटों से वार करके तोड़ी डॉक्टर की कार इसके बाद दलेर सिंह और उसके साथी अस्पताल से बाहर निकल गए। आरोप है कि उन्होंने बाहर खड़ी डॉक्टर की नेक्सन कार को ईंटों से तोड़ दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी हंगामा करते और कार तोड़ते दिख रहे हैं। आरोपी मौके से भाग गए। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना रतिया प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन तथा मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *