Headlines

झाबुआ में कार सवार दंपती से सोने की चेन लूटी:सापन नदी के पास ओवरटेक कर रोका, बैग और मोबाइल भी ले गए बदमाश




झाबुआ के खरडू बड़ी गांव में सापन नदी के पास रविवार दोपहर लूट हुई। दो बाइकों पर चार नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार पति-पत्नी को ओवरटेक कर रोका। उन्होंने पीथमपुर हॉस्टल के अधीक्षक-शिक्षक की पत्नी विमला वास्केल के गले से सोने की चेन खींची। वे बच्चों के साथ गांव कालीदेवी गोला जा रहे थे (कार नंबर GJ 05 JA 8154)। बदमाशों ने विमला वास्केल से झूमाझटकी कर सोने की चेन छीनी। वे एक बैग ले गए, जिसमें हॉस्टल के सरकारी कागजात, बैंक की चेकबुक और नकदी थी। पति के दो मोबाइल समेत तीन मोबाइल फोन लूटे गए। घटना के बाद बदमाश भाग गए। खरडू बड़ी इलाके के सीसीटीवी कैमरों में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज से तलाश सूचना पर झाबुआ थाना प्रभारी आरसी भास्करे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से जानकारी ली, घटनास्थल की जांच की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सबूतों पर आरोपियों की तलाश जारी है, पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। घटना स्थल की अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *