![]()
नूंह जिले के बैसी गांव में 23 सितंबर की रात दो परिवारों के खूनी विवाद में आकिल नाम के युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान बैसी निवासी शोएब और उनफेद के रुप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने और अन्य आरोपियों की भूमिका पर पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ स्टेटस लगाने से बढ़ा विवाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि यह विवाद अख्तर और अकबर के परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुआ था। सोशल मीडिया पर भड़काऊ स्टेटस लगाने से भी तनाव बढ़ा था। झगड़े में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट हुई, जिससे आकिल के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। कुल नौ आरोपी नामजद हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Source link
नूंह के बैसी हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार:3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे; रंजिश और सोशल मीडिया स्टेटस से बढ़ा तनाव
