प्रदेश में GenZ के लिए सरकार ने अलग से बजट पेश करने का फैसला किया है। कृषि बजट की तर्ज पर यूथ बजट अलग से पेश होगा। जेन जी के लिए यूथ बजट तैयार करने से लेकर इसके खर्च की मॉटिरिंग के लिए युवा मामले और खेल विभाग को नोडल विभाग बनाया है। मुख्य सचिव ने यूथ
.
मुख्य सचिव के आदेशों के अनुसार यूथ बजट के लिए नोडल विभाग ही सभी विभागों की कार्ययोजना तय कर कॉर्डिनेशन करेगा। इसके लिए अलग से विभाग में यूथ बजट सेल बनाई जाएगी। यह सेल GenZ के लिए बजट तैयार करने से लेकर उस पर होने वाली प्रगति की मॉटिरिंग करेगी। यूथ बजट के लिए सभी विभागों से कॉर्डिनेशन करने के लिए अलग से नोडल अफसर भी लगाया जाएगा। मुख्य सचिव ने नोडल अफसर लगाकर वित्त विभाग को सूचित करने के आदेश दिए हैं।

सभी विभागों को आदेश, यूथ बजट में शामिल योजनाओं, कायक्रमों की करें पहचान
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को यूथ बजट में शामिल की जा सकने वाली योजनाओं, कार्यक्रमों और बजट को चिन्हित करने के आदेश दिए हैं। योजनाओं को दो कैटेगरी में बांटा है। जिन योजनाओं में युवाओं के लिए 70 फीसदी से ज्यादा बजट प्रस्तावित है, उन्हें ए कैटेगरी में रखा जाएगा। बी कैटेगरी में इससे कम बजट वाली योजनाओं को रखा जाएगा।
साल 2027-28 के बजट के लिए बजट फाइनलाइजेशन कमेटी (BFC) की बैठकों में अलग से यूथ बजट के खर्च का आकलन कर तय फॉर्मेट में जमा करवाया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें…
नितिन नवीन के दाल-बाटी-चूरमा का जेन-जी ने नहीं दिया जवाब:कम आवाज आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ये राजस्थान के नहीं,कहीं और से बुलाया है क्या?

जयपुर के दौरान बिड़ला ऑडिटोरियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेन-जी युवाओं से संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में नितिन नवीन ने युवाओं से उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। (पूरी खबर पढ़ें)
