Headlines

हिमाचल CM सुक्खू दिल्ली में CWC में शामिल होंगे:SIR पर आंदोलन की रणनीति बनाएगी कांग्रेस, शाम को शिमला लौटने का कार्यक्रम




वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस की कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक आज (मंगलवार) नई दिल्ली में होगी। बैठक में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बैठक में SIR के विरोध में देशव्यापी आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा करेगी। सीएम सुक्खू CWC की बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका बैठक के बाद देर शाम शिमला लौटने का कार्यक्रम है। SIR को लेकर कांग्रेस पहले से ही केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस ने पहले ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान भी चलाया था। अब चुनाव आयोग के भीतर SIR और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर कथित मतभेद सामने आने के बाद कांग्रेस ने अपना हमला और तेज कर दिया है। पार्टी की CWC बैठक में इसी मुद्दे पर आगे की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति तय होने की संभावना है। CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी CWC बैठक में CEC को हटाने की रणनीति पर चर्चा किए जाने की बात कही है। देशभर में प्रदर्शन, हिमाचल में भी आंदोलन SIR के विरोध में कांग्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है। हिमाचल में भी कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजे हैं। शिमला में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की थी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया था। अब CWC की बैठक में आंदोलन को और व्यापक बनाने, पार्टी कार्यकर्ताओं को लामबंद करने और विपक्षी दलों के साथ समन्वय बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस के बाद 30 सितंबर को विपक्षी INDIA गठबंधन की भी बैठक प्रस्तावित है, जिसमें चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर संयुक्त रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *