Headlines

Sultanpur Teacher Couple Murder | Land Dispute Suspects & Security Demand


असगर नकी | सुल्तानपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या को कई घंटे हो चुके हैं। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है, लेकिन जमीनी विवाद पर फोकस है। पैतृक मकान बनाते समय करीब 10 साल पहले मुकेश सिंह का का पट्टीदारों से विवाद हुआ था। इसके बाद मुकेश ने स्कूल में रहने के लिए दो कमरे बनवाए थे।

सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बड़े भाई ने भतीजे की सुरक्षा की मांग की

हालांकि 7-8 साल पहले इस विवाद में समझौता हो गया था, लेकिन अन्य जमीनों को लेकर अभी मुकदमा चल रहा है। वहीं मुकेश के बड़े भाई ने एडीजी से अपने इकलौते भतीजे की सुरक्षा की मांग की है।

कादीपुर कोतवाली के कुंभी डडिया में दंपती के शव अभी भी रखे हैं। लखनऊ से मृतक के बड़े भाई अखिलेश सिंह का परिवार पहुंचा। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार, डीआईजी अयोध्या सोमेन बर्मा और एसपी विनीत जायसवाल ने घटना की जानकारी ली।

कादीपुर विधायक राजेश गौतम मौके पर पहुंचे।

कादीपुर विधायक राजेश गौतम मौके पर पहुंचे।

विधायक ने पुलिस अधिकारियों से की बात

डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सुबूत जमा किए। स्थानीय विधायक राजेश गौतम ने परिजनों से मुलाकात कर पुलिस अधिकारियों से बात की। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि घटना जमीन विवाद के कारण हो सकती है।

अलमारी का लॉक टूटा मिला

स्कूल में अलमारी का लॉक टूटा मिलने से लूट या डकैती के इरादे से हत्या का कयास भी लगाया जा रहा है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, मॉनिटर और डीवीआर भी तोड़े गए, पुलिस ने इन्हें कब्जे में लिया। पुलिस डीवीआर तोड़ने का कारण पता कर रही है।

ADG लखनऊ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।

ADG लखनऊ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे।

निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं विनीता सिंह

मुकेश साल 2012 से लगातार मोतिगरपुर ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहे। 28 सितंबर को चुनाव होना था जो टल गया। मौके पर पहुंचे शिक्षक भी ये कहते सुने गए कि मृतक सज्जन व्यक्ति थे। वहीं मृतका विनीता सिंह ने 2021 में वार्ड 11 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 719 वोट मिले थे। इस चुनाव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की पत्नी सोनी सिंह 3391 वोटों से जीती थीं।

डीआईजी अयोध्या सोमेन बर्मा और एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे।

डीआईजी अयोध्या सोमेन बर्मा और एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे।

शव के पास रुमाल में दो नोट रखे मिले

बता दें कि, मुकेश सिंह और विनीता सिंह की निर्मम हत्या की गई। विनीता के शव के पास एक फावड़ा मिला है। जबकि शौचालय के पास एक कुल्हाड़ी मिली है, जिस पर खून के धब्बे हैं। वहीं एक रुमाल मिला है है, जिस पर एक 100 और एक 200 का नोट रखा था।

घटनास्थल पर एक रुमाल मिला, जिसमें 100 और 200 का नोट रखा था।

घटनास्थल पर एक रुमाल मिला, जिसमें 100 और 200 का नोट रखा था।

सबसे पहले बस ड्राइवर ने देखा शव

बस ड्राइवर राकेश यादव ने बताया कि मैं बस की चाभी लेने के लिए आया तो सबसे पहले मैंने विनीता मैम को मृत अवस्था में देखा। फिर यहां एक बर्तन धोने वाली महिला रहती है उसको सूचना दी और अगल बगल वालों को हमने सूचना दी। इसके बाद सर को ढूंढा तो वो कुछ दूर पर मिले। आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक शिक्षक और पत्नी दोनों भले आदमी थे। अगर बच्चों की फीस आदि के किसी के पास पैसे नहीं होते थे तब भी पति-पत्नी मदद करते थे।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ' के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ’ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

परिवार के लोगों को सुरक्षा देने की मांग

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ’ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि पूरा सुल्तानपुर शिक्षक परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एडीजी (ADG) के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा है कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाए और परिवार के बचे हुए सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही, ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अपराधियों को पकड़कर कठोर से कठोर सजा सुनिश्चित की जाए।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि शिक्षक संगठन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि शिक्षक संगठन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

शिक्षक संगठन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि एडीजी (ADG) और कप्तान साहब से वार्ता हुई है। दोनों अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। शिक्षक संगठन ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि घर में केवल एक बच्चा अकेला बचा है, जिसकी सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस अधिकारियों ने उसकी पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है।

——————–

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे

सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 6 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। यह खबर भी पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *