Headlines

Amritsar Police Action | 3 Arrested With Heroin, AK-47 & AK-56 Rifles


आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियार।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10 किलो से अधिक हेरोइन, एक AK-47 और एक AK-56 राइफल, तीन मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस

.

शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन की खेप हासिल की थी। पुलिस को शक है कि आरोपी इस खेप को आगे सप्लाई करने की तैयारी में थे।

विशेष सूचना के आधार पर पकड़ा गया पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को खेप की डिलीवरी करने जाते समय विशेष सूचना के आधार पर पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान छेहरटा के घुमनपुरा निवासी बिक्रमजीत सिंह, बराड़ गांव निवासी संदीप सिंह और उसकी पत्नी कमलजीत कौर के रूप में हुई है।

DGP द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट।

DGP द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट।

एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज पुलिस ने घरिंडा थाने में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को मामले में आगे और खुलासे होने की उम्मीद है।

सीमा पार लिंक का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच के जरिए नेटवर्क के स्थानीय और सीमा पार लिंक का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन और हथियार कहां से आए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *