![]()
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को बीकापुर में 9.18 करोड़ रुपए की लागत से बने जिला स्तरीय ड्रग वेयरहाउस का औपचारिक संचालन शुरू हो गया। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पहले ही इसका ऑनलाइन लोकार्पण कर चुके हैं। यह अयोध्या जिले का पहला जिला स्तरीय ड्रग वेयरहाउस है। विधायक ने कहा कि ड्रगवेयर हाउस बीकापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बनकर तैयार हुआ है। ड्रग वेयर हाउस में अयोध्या विधानसभा में एक उपलब्धी है। जिले से भी सरकारी अस्पतालों को यहीं से दवाओं की आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की जांच, आयुष्मान कार्ड भी बने ड्रग वेयरहाउस परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। मरीजों की शुगर, हीमोग्लोबिन समेत अन्य जांच की गईं। जरूरतमंदों को दवाएं भी वितरित की गईं। बाल विकास एवं पुष्टाहार और क्षय रोग विभाग समेत अन्य विभागों ने भी शिविर लगाए। टीबी मरीजों को पोषण पोटली, आशाओं का सम्मान विधायक ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को सम्मान प्रमाण पत्र दिए गए। आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को कार्ड भी बांटे गए। उन्होंने बीकापुर स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित और सिजेरियन प्रसव की व्यवस्थाओं की सराहना की। विधायक ने कहा कि नवनिर्मित ड्रग वेयरहाउस बीकापुर विधानसभा के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दवाओं के भंडारण और आपूर्ति की व्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा ने किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ वेद त्रिपाठी, डीटीओ संदीप शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव, वेयरहाउस प्रभारी राम आशीष, डॉ. स्नेहा चौधरी, डॉ. अतुल मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना समेत स्वास्थ्यकर्मी, आशा बहुएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
अयोध्या का पहला जिला स्तरीय ड्रग वेयरहाउस शुरू:9.18 करोड़ से बना, बीकापुर में विधायक ने किया उद्घाटन, स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड, टीबी मरीजों को पोषण पोटली
