![]()
प्रतापगढ़ पुलिस और डीएसटी टीम ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देश पर थाना प्रभारी शंभुसिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। टीम अरनोद-प्रतापगढ़ रोड पर पुलिया के नीचे पहुंची। इसी दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक दिखे। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की। पीछे बैठा युवक उतरकर भागने लगा, जबकि चालक बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर भाग रहे युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम समीर खान (21) निवासी वाटर वर्क्स रोड, प्रतापगढ़ बताया। संदिग्ध लगने पर तलाशी में पारदर्शी पॉलीथीन में 20 ग्राम एमडी मिला।
Source link
20 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार:अरनोद-प्रतापगढ़ रोड पर पुलिया के पास से पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
