![]()
जहानाबाद में भोजपुरी गाने में नाई समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। नाई संघ के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर ने अध्यक्षता की। समाज ने गाने से निशाना बनाने पर नाराजगी जताई। 1 अक्टूबर को आक्रोश मार्च निकालने का फैसला लिया गया। समाज ने कहा कि भोजपुरी लोकगीत में नाई समाज का अहम योगदान है। लोकनायक भिखारी ठाकुर ने इसे नई पहचान दी। यह टिप्पणी पूरे समाज का अपमान है। उन्होंने सरकार से ऐसे गानों पर रोक लगाने और गायक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर हॉस्पिटल मोड़, अंबेडकर चौक होते हुए कारगिल चौक पर खत्म होगा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में महेश ठाकुर, दिनेश प्रसाद ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, वाल्मीकि ठाकुर, जोगेंद्र ठाकुर, पिंटू ठाकुर, दीपक लाल ठाकुर, नलिन ठाकुर, राम प्रसन्न ठाकुर, डॉ. कामेश्वर ठाकुर, परशुराम ठाकुर, उमेश ठाकुर, गौतम ठाकुर, अनुज ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, धनंजय ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, रामानुज ठाकुर, सूर्यदेव ठाकुर और गोविंद ठाकुर मौजूद थे।
Source link
नाई समाज भोजपुरी गाने में अभद्र टिप्पणी से नाराज:1 अक्टूबर को जहानाबाद में निकालेगा आक्रोश मार्च, गायक पर कार्रवाई की मांग
