Headlines

सांगोली हनुमान मंदिर को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने का प्लान:BDO बोले-रोजगार के रास्ते खुलेंगे; सफाई में जुटे गांव के लोग




बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र के सांगोली हनुमान मंदिर को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाने का प्लान है। बुधवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत गांव मूंगाणा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चला। विकास अधिकारी धनपत सिंह ने बताया- इस ऐतिहासिक मंदिर को सांवरिया सेठ और त्रिनेत्र गणेश मंदिर (थूर) की तर्ज पर विकसित किए जाने का प्लान है। ताकि यह मंदिर एक बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना सके। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर लोगों के लिए आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। ब्लॉक स्तरीय हाट बाजार स्थापित करने की योजना सरकार की ओर से स्वीकृत ब्लॉक स्तरीय हाट बाजार को यहीं स्थापित करने की योजना है, जिससे शनिवार को लगने वाले हाट बाजार का दायरा और अधिक विस्तृत हो सके। इससे लगभग 500 से 700 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और आजीविका का संबल मिलने की उम्मीद है। ​मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए ईको-टूरिज्म, ट्री-वॉकिंग, एडवेंचर टूरिज्म, पक्षियों के लिए चुग्घा घर, शौचालय, फेंसिंग (चारदीवारी), पार्किंग और भंडारे की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है। इन तमाम गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य मंदिर के विकास के साथ-साथ आम नागरिकों और स्थानीय युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा- सफाई कार्यक्रम राजस्थान बाल कल्याण समिति और रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। ग्रामीणों ने सफाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर को प्लास्टिक-मुक्त बनाने की शपथ ली। साथ ही बाल-विवाह और नशा न करने का संकल्प लिया। ​तस्वीरों में देखें सफाई अभियान…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *