![]()
जोधपुर जिले की डांगियावास थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने एक डोडा पोस्त तस्कर को दबोचा है। आरोपी के पास से बाइक सहित 17.420 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार CST टीम को सूचना मिली थी कि बासनी चारणा काकेलाव निवासी सुनिल बिश्नोई के घर पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। इस पर टीम ने आरोपी के घर की निगरानी शुरू की। डांगियावास थानाधिकारी राजूराम काला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही आरोपी अपनी स्प्लेंडर बाइक पर डोडा पोस्त से भरा काला प्लास्टिक का कट्टा लादकर भागने लगा। घेराबंदी कर दबोचा, मामला दर्ज आरोपी को भागता देख CST टीम और डांगियावास पुलिस ने उसका पीछा किया और चनाणी नाडी के अंगोर की जमीन पर चारों तरफ से घेरकर उसे धर दबोचा। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 17 किलो 420 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ व बाइक जब्त कर आरोपी सुनील बाबल (35) पुत्र रामलाल बिश्नोई, मूल निवासी भगतासनी थाना लूनी, हाल निवासी बासनी चारणा काकेलाव थाना डांगियावास, जोधपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस का एक्शन:बाइक छोड़कर भागे तस्कर को दबोचा, 17 किलो से अधिक अवैध डोडा किया बरामद
