![]()
लुधियाना में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुद कार में आकर दूसरी गाड़ियां चुरा रहे हैं। ताजा मामला महाराज नगर की गली नंबर 4 का है। यहां पांडे डोसा और जिमी साल्ट एंड पेपर के पास खड़ी एक सफेद स्विफ्ट कार (नंबर PB11CZ1627) को चोरों ने निशाना
.
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि 18 सितंबर की रात करीब 2 बजे एक सफेद क्रेटा कार बैक करते हुए गली में एंट्री करती है। यह क्रेटा सड़क पर खड़ी स्विफ्ट के बिल्कुल पीछे आकर रुक जाती है। इसके बाद क्रेटा की कंडक्टर साइड से एक बदमाश नीचे उतरता है और स्विफ्ट के पास जाकर ड्राइवर साइड का गेट खोलने की कोशिश करता है।
लॉक तोड़ने के बीच में अपनी कार के पास भी गया
फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश स्विफ्ट का ताला खोलने के दौरान बीच में एक-दो बार वापस अपनी क्रेटा कार के पास भी जाता है। इसके बाद वह बड़ी ही चालाकी से स्विफ्ट का लॉक तोड़ देता है। फिर दोनों बदमाश, एक स्विफ्ट में और दूसरा क्रेटा में बैठकर दोनों गाड़ियां लेकर वहां से फरार हो जाते हैं। चोरी की इस पूरी घटना में चोरों को सिर्फ 4:30 मिनट का समय लगा।
पुलिस अभी सीसीटीवी कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है
