![]()
फरीदकोट के थाना जैतो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को भारी मात्रा में घातक तेजधार हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जस्सी संधू, राज, कुलदीप सिंह (तीनों निवासी जैतो), युवराज बाजाखाना और छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुनसान ईंट भट्ठे पर पर वारदात के फिराक में थे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना जैतो के एएसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम दालां मंडी के पास गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त पांचों आरोपी आदतन लुटेरे हैं और इस समय कोटकपूरा रोड स्थित एक सुनसान ईंट भट्ठे पर एकत्र होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर पांचों को मौके से घेरकर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में तेजधार हथियार जब्त किए हैं। आरोपियोंं से1 खंडा1 कापा1 दातर1 टोका1 लोहे की पाइप बरामद किया गया है। आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले: इस संबंध में डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे इलाके में हुई अन्य पुरानी लूटपाट और आपराधिक वारदातों के सुराग मिलने की संभावना है।
Source link
फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:सुनसान ईंट भट्ठे पर बैठकर वारदात करने की साजिश कर रहे थे, तेजधार हथियार भी बरामद
