Headlines

रिकांगपिओ में CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे कांग्रेस नेता:उमेश नेगी बोले- सीमाएं लांघकर वोट चोरी करवाई, BJP को सत्ता में लाने में मदद की




किन्नौर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और एपीएमसी निदेशक उमेश नेगी ने रिकांगपिओ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। नेगी ने कहा कि चुनाव आयुक्त ने निष्पक्षता की सीमाएं लांघकर देश में वोट चोरी करवाई और भाजपा को सत्ता में लाने में मदद की। नेगी ने बताया कि राहुल गांधी ने इस साजिश को जनता के सामने उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान और महाराष्ट्र में लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए। महाराष्ट्र में हिमाचल की आबादी के बराबर वोट काटे गए, जिससे भाजपा को फायदा हुआ। भाजपा सरकार को महंगाई और बेरोजगारी पर भी घेरा
उमेश नेगी ने भाजपा सरकार को महंगाई और बेरोजगारी पर भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त के परिवार के सदस्यों को भाजपा ने बड़े पदों पर बिठाया है। नेगी के अनुसार, इससे पता चलता है कि वे मोदी और शाह के इशारों पर काम कर रहे हैं, इसलिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा दें। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए
बता दें कि, CEC को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने देशभर में अभियान चला रखा है। पार्टी का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जा रहे हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *