Headlines

कांग्रेस MLA बोले- परगट सिंह से पार्टी मजबूत होगी:2027 में सरकार का गठन सुनिश्चित होगा; राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा धन्यवाद




आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने एस. परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने पर हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को धन्यवाद किया। कोटली ने कहा कि परगट सिंह की नियुक्ति से पार्टी मजबूत होगी। इससे 2027 में पंजाब में कांग्रेस सरकार का गठन सुनिश्चित होगा। कोटली ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से खुश नहीं हैं। वे कांग्रेस को दोबारा सत्ता में देखना चाहते हैं। कोटली ने परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल बताया। परगट सिंह पंजाब के लिए गर्व हैं
उनके अनुसार, परगट सिंह पंजाब के लिए गर्व हैं और राज्य की संस्कृति के प्रति समर्पित हैं। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के नेता अमृतपाल भोंसले (फिल्लौर), डॉ. सुखवीर सिंह सलारपुर और युवा नेता लखवीर सिंह कोटली भी मौजूद थे। कांग्रेस ने 16 साल बाद दोआबा क्षेत्र से पार्टी प्रधान बनाया
जालंधर कैंट विधानसभा से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस सूबा प्रधान बना कांग्रेस ने जट्टसिख की पॉलिटिक्स को बरकरार रखा है। कांग्रेस ने 16 साल बाद दोआबा क्षेत्र से पार्टी प्रधान बनाया है। इससे पहले 2010 में मोहिंद्र केपी प्रधान बने थे। चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीतिक रीसेटिंग
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि परगट सिंह को कांग्रेस का प्रधान बनाया जाना केवल लीडरशिप में चेंज नहीं है, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीतिक रीसेटिंग भी है। हाईकमान ने उन्हें ऐसे समय पर चुना है, जब पार्टी में गुटबाजी, संगठनात्मक उथल-पुथल और नेतृत्व को लेकर खींचतान लगातार बढ़ रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *