![]()
बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर हसवाडीह गांव के पास ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार किसान की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान शाहपुर के रानी सागर गांव निवासी जगदीश भगत के पुत्र रामजी भगत(56) के तौर पर हुई है। घटना पीरो थाना क्षेत्र की है। मृतक के बेटे सन्नी कुमार ने बताया कि पिताजी बिहटा गांव अपनी बेटी रानी को लाने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान हसवाडीह के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ऑटो से टकरा गई। जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने बाद उनकी पिताजी को पटना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी फूलझारो देवी, चार पुत्री माया, रानी, चंदा, शिवानी और तीन पुत्र सन्नी, श्रवण, सागर है घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
भोजपुर में रोड एक्सिटेंड में किसान की मौत:बेटी की विदाई के लिए जा रहे थे, बाइक से टकराई ऑटो; हादसे में 5 लोग घायल
