![]()
राजधानी के अनुपम नगर इलाके में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छह नंबर गली की नाली में एक व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों ने नाली में लाश पड़ी देख इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि शव नाली में इस तरह फंसा हुआ है कि उसे बाहर निकालने में पुलिस और मौके पर मौजूद टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जांच के बाद साफ होगी मौत की वजह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। शव बाहर निकाले जाने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक कब और किन परिस्थितियों में यहां पहुंचा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Source link
रायपुर के अनुपम नगर में नाली में मिली लाश:राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव निकालने में जुटी
