Headlines

पाकुड़ के पाकुड़िया में किराना दुकान पर बदमाशों का धावा:लूट का असफल प्रयास, दुकानदार पर फायरिंग; सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर




पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहलपहाड़ी गांव में एक किराना दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया। उन्होंने लूट के इरादे से फायरिंग भी की, लेकिन दुकानदार महेश गुप्ता बाल-बाल बच गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मौके पर ग्रामीणों के जमा होने के कारण का प्रयास असफल हो गया। पुलिस शनिवार को मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, दुकानदार महेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात चार से पांच बदमाश मोटरसाइकिल पर दुकान पहुंचे। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए महेश गुप्ता ने बताया कि बदमाशों ने मेरे और स्टाफ के साथ मारपीट की और मुझ पर फायरिंग कर दिया लेकिन मैं बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने फरार होने से पहले दुकान का शटर भी गिरा दिया और सभी खजूरडांगाल की ओर भाग गए। सूचना पर पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए शनिवार को सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *