Headlines

सलूम्बर में रविवार को 6 घंटे बिजली बंद:132 केवी जीएसएस पर वार्षिक रखरखाव होगा, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई बाधित




सलूम्बर 132 केवी सलूम्बर एवं बम्बोरा जीएसएस में वार्षिक विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते रविवार, 4 अक्टूबर को 6 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अनुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक सलूम्बर शहर सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। एईएन सारिक आजम ने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान 33/11 केवी सलूम्बर, हाउसिंग बोर्ड, हर, अदकालिया, खेराड़, करावली, गिंगला, खरका, ईडाणा और उथरदा के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद सलूम्बर, हाउसिंग बोर्ड, हर, अदकालिया, खेराड़, करावली, गिंगला, खरका, ईडाणा और उथरदा जीएसएस से जुड़े शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित होगी। जरूरी काम पहले निपटा लें विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे कर लें, ताकि शटडाउन के दौरान परेशानी से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *