Headlines

हिमाचल BJP ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी लगाए:डॉ.सिकंदर महासू और सुरेश भारद्वाज मंडी के इंचार्ज बने; बरागटा को IT विभाग की जिम्मेदारी




हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्ति किए है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की। चंबा जिले का प्रभारी विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार और सह-प्रभारी रमेश राणा को बनाया गया है। नूरपुर जिला का प्रभारी पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और सह-प्रभारी विनय शर्मा, कांगड़ा का प्रभारी विधायक विक्रम ठाकुर और सह-प्रभारी संजीव शर्मा, जबकि देहरा संगठनात्मक जिला का प्रभारी राजेश ठाकुर और सह-प्रभारी वंदना योगी को लगाया गया है। कुसुम सदरेट को सुंदरनगर का सह प्रभारी बनाया इसी प्रकार पालमपुर जिला का प्रभारी व सह प्रभारी विनोद ठाकुर और पंकज जमवाल, लाहौल-स्पीति का नितिन कुमार और ज्योति कपूर, कुल्लू का बिहारी लाल शर्मा और प्रियंता शर्मा, मंडी का सुरेश भारद्वाज और भीम सेन, सुंदरनगर का तिलकराज शर्मा और कुसुम सदरेट, हमीरपुर का प्रभारी अमित ठाकुर और सह प्रभारी प्रियव्रत शर्मा को बनाया है। संदीपनी भारद्वाज सोलन के सह प्रभारी नियुक्त ऊना का प्रभारी शिशु भाई धर्मा और सह प्रभारी विशाल चौहान, बिलासपुर का रश्मिधर सूद और देशराज शर्मा, सोलन का राजपाल सिंह और संदीपनी भारद्वाज, सिरमौर का डॉ. संजय ठाकुर और राकेश डोगरा, महासू का प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और सहप्रभारी आशुतोष वैद्य, शिमला का सुमित शर्मा और अजय ठाकुर तथा किन्नौर का अजय राणा को प्रभारी और विजय परमार को सह प्रभारी बनाया गया है। चेतन बरागटा आईटी सेल के प्रभारी नियुक्त पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा को भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन मजबूत बनाने व समन्वय का करेंगे काम: बिंदल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी और सह-प्रभारी संगठन तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने में इन पदाधिकारियों का अनुभव उपयोगी साबित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *