![]()
मोहाली के खरड़ में जहरीला पदार्थ निगलकर जान देने वाले युवक का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर लेटा है। नाक पर फीडिंग पाइप लगी है। वो कहता है कि उसने पत्नी से तंग आकर जहर खाया। वीडियो में आगे युवक दविंदर सिंह कहता है कि पत्नी धक्का कर रही है। मैंने एयरपोर्ट रोड पर गाड़ी में इस कारण जहर की गोलियां खा ली। उधर, मृतक के भाई का आरोप है कि भाभी नीशा और उसकी माता सुलोचना भाई के पैसे और पुश्तैनी जमीन अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रही थी। मामले में पुलिस ने पत्नी निशा रानी और सास सुलोचना रानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को पत्नी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि साल 2021 से दोनों अलग रह रहे थे और उसके पति के दूसरी लड़कियों से संबंध थे। युवक के भाई ने नए खुलासे किए… पत्नी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद पत्नी निशा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि 2021 से उसका दविंदर से संपर्क नहीं था। उसने पति पर मारपीट करने और दूसरी लड़कियों से संबंध होने के आरोप लगाए। उसका कहना है कि तलाक नहीं हुआ था, इसके बावजूद दविंदर ने दूसरी शादी कर ली थी। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Source link
मोहाली- सुसाइड करने वाले युवक का नया VIDEO:हॉस्पिटल के बेड पर लेटा, नाक पर फीडिंग पाइप; बोला- पत्नी से तंग आकर जहर खाया
