जिला मुख्यालय में शुक्रवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में गांधी जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा सह स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से आयोजित किया गया। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सलडेगा चौक पर साफ-सफाई की। कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। जिला युवा अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाना गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक संस्कार है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Source link
मेरा युवा भारत ने दिया स्वच्छता का संदेश
