Headlines

Bhaskar Samadhan | Councillor Kamlesh Kalra Resolves Drainage Issue


इंदौर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)

पार्षद कमलेश कालरा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’

वार्ड 65 के सिंधी कॉलोनी निवासी घनश्याम वाधवानी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 7 में ड्रेनेज लाइन पूरी तरह चोक थी। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी और रहवासी परेशान थे। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद कमलेश कालरा ने मामले पर संज्ञान लिया और ड्रेनेज लाइन की समस्या का समाधान कराया।

द्वारकापुरी निवासी टीना बनीं आज की ‘सिविक हीरो’

वार्ड 84 की द्वारकापुरी निवासी टीना ने अपने क्षेत्र की बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कई दिनों से गली की लाइट बंद थी, जिससे रात में अंधेरा रहता था। 311 पर कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ था।

‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत सामने आने के बाद स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर हुई, जिसकी पुष्टि टीना ने खुद एप पर की। उन्होंने समस्या को जिम्मेदारों तक पहुंचाने के साथ ही समाधान के बाद इसकी जानकारी भी साझा की। इस जागरूक पहल और ‘भास्कर समाधान’ में सक्रिय भागीदारी के लिए टीना आज की ‘सिविक हीरो’ बनीं।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान

परदेशीपुरा: मंदिर के पास बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू

वार्ड 24 के परदेशीपुरा निवासी गोपाल सिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मंदिर के पास गली नंबर 2 की स्ट्रीट लाइट बंद है। इससे रात में गली में अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। उन्होंने लाइट बदलवाने की मांग की थी। शिकायत सामने आने के बाद समस्या का समाधान हुआ और गली फिर रोशन हो गई। समाधान के बाद गोपाल सिंह ने एप पर इसकी पुष्टि करते हुए धन्यवाद भी दिया।

टूटी सड़क, जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइट और कचरे से परेशान इंदौरवासी

रवींद्र नगर: स्टॉर्म वाटर लाइन के बाद 2 महीने से बदहाल सड़क

वार्ड 42 की रवींद्र नगर निवासी विभा गांधी ने शिकायत दर्ज कराई है कि गायत्री मंदिर के पीछे स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। काम के बाद से करीब 2 महीने से सड़क खराब है। सड़क पर पत्थर और मिट्टी भी पड़ी हुई है। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

उमेश नगर: घरों के सामने दिनभर बह रहा पानी, गंदगी से परेशानी

वार्ड 81 के उमेश नगर निवासी राजीव शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि देवेंद्र नगर में चाणक्यपुरी के पीछे अन्नपूर्णा रोड पर घरों के सामने दिनभर पानी बहता रहता है। इससे गंदगी घरों तक पहुंच रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार नल आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की है।

लिम्बोडी: 6 महीने से बंद बिजली खंभे की लाइट

वार्ड 77 के लिम्बोडी निवासी राहुल पगारे ने शिकायत दर्ज कराई है कि श्री कृष्णा एवेन्यू के पास बिजली के खंभे पर लगी लाइट पिछले 6 महीने से बंद है। इससे रात में क्षेत्र में अंधेरा रहता है। उन्होंने जल्द लाइट चालू कराने की मांग की है।

छोटी भमोरी: 15 दिन से नहीं उठा कचरा

वार्ड 28 के निवासी संदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि न्यू देवास रोड पर बोले राम भक्त हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पीछे पिछले 15 दिनों से कचरा पड़ा है। कचरा नहीं उठाए जाने से रहवासियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।

पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म

दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं।

अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की

इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल

‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *