![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनसेवा, जनकल्याण और सुशासन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों से भाजपा कार्यकर्ता और लाभार्थी बाइक रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की भी संभावना है। बूथ से विधानसभा तक बाइक रैली, आईडीए ग्राउंड में होगा सम्मेलन
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता लाभार्थियों को साथ लेकर बाइक से वार्ड में तय स्थान पर पहुंचेंगे। यहां से मंडल और फिर विधानसभा स्तर पर रैली के रूप में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों की रैलियां विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पहुंचेंगी। हर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक मशाल ज्योति लाई जाएगी। कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे और तख्तियां लेकर शामिल होंगे। वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी, दिलाएंगे विकसित भारत का संकल्प
सुबह 10 बजे आईडीए ग्राउंड पर एकत्रीकरण के बाद ‘विजय संकल्प सभा सम्मेलन’ होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़कर संबोधित करेंगे और विकसित भारत का संकल्प दिलाएंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर स्थापित होगी मशाल
सम्मेलन के बाद आईडीए ग्राउंड से ‘सेवा ज्योति मशाल’ लेकर कार्यकर्ता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल तक पहुंचेंगे। यहां मशाल स्थापित की जाएगी। सुमित मिश्रा ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए यात्रा निकाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर उनके संकल्प को पूरा किया है। इसी क्रम में यह आयोजन किया जा रहा है। 7 अक्टूबर को पूरे होंगे पीएम मोदी की सेवा के 25 साल
सुमित मिश्रा के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल 7 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आईडीए ग्राउंड पर संकल्प सभा के बाद प्रधानमंत्री वर्चुअली जुड़ेंगे। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने की भी संभावना है।
Source link
इंदौर के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम नरेंद्र मोदी:बूथ से आईडीए ग्राउंड तक निकलेगी बाइक रैली; 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति संकल्प यात्रा
