![]()
इंदौर में भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस रविवार सुबह 10 बजे से पीड़ित परिवारों के बीच पहुंची। इंदौर शहर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं और जांच रिपोर्ट को लेकर उनकी राय जान रहे हैं। कांग्रेस ने परिवारों से चर्चा के आधार पर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय करने की बात कही है। परिवारों से सीधे बातचीत कर रही कांग्रेस शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने शुक्रवार रात हुई शहर कांग्रेस की बैठक के बाद कहा था कि कांग्रेस एक-एक पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी। इसी के तहत कांग्रेस सबसे पहले मृतक जीवनलाल के घर पहुंची और इसके बाद कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भागीरथपुरा में अन्य पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात कर रहे हैं। परिवारों से चर्चा के बाद उनकी राय के आधार पर आंदोलन किस दिशा में और किस स्तर पर किया जाए, यह तय किया जाएगा। जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल चौकसे ने जांच रिपोर्ट को दबाव में और पक्षपातपूर्ण तरीके से तैयार की गई रिपोर्ट बताया है। उन्होंने रिपोर्ट के निष्कर्षों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस जिन लोगों को इस मामले के लिए जिम्मेदार मानती है, उनके नाम रिपोर्ट में दोषियों के तौर पर सामने नहीं आए हैं। परिवारों की मांगों पर तय होगा अगला कदम कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भागीरथपुरा के लोगों की समस्याओं और उनकी मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। परिवारों से चर्चा के बाद उनकी प्रमुख मांगों को सामने लाया जाएगा। इसके बाद सरकार के खिलाफ आंदोलन का अगला चरण तय किया जाएगा।
Source link
भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस:दूषित पानी जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल, चर्चा के बाद आंदोलन की रणनीति बनेगी
