![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध कबाड़ से लोड दो माजदा वाहनों को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें 17 टन से अधिक अवैध स्क्रैप लोड मिला। अवैध कबाड़ को उद्योगों में खफाने की तैयारी थी, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ऐसे में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 26.26 लाख की संपत्ति जब्त की है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम देलारी क्षेत्र में दो माजदा वाहनों में अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। ऐसे मंे पुलिस की टीम ने तत्काल रायगढ़ इस्पात के पास घेराबंदी करते हुए जांच शुरू की। तभी यहां माजदा वाहन को रोकवा कर जांच की गई, तो उन वाहनों में काफी मात्रा में कबाड़ मिला। जहां पहले वाहन के चालक लालमणी गणतिया निवासी सिदांडीमुंडा जिला बलांगिर ओड़िसा के वाहन से करीब 9 टन 690 किलो विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड व वाहन पार्ट्स का स्क्रैप कीमत लगभग 3 लाख 39 हजार 150 रुपये और दूसरे वाहन के चालक मो. अपरार 32 साल निवासी कमरिया, थाना मौदाहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेष के वाहन से 8 टन 210 किलो टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड व वाहन पार्ट्स का स्क्रैप कीमत करीब 2 लाख 87 हजार 350 रुपये का बरामद किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
स्क्रैप के संबंध में वाहन चालकों से पूछताछ करने पर पहले वे टालमटोल करते रहे और बाद में कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। ऐसे में दोनों माजदा वाहन में लोड 17 टन 900 किलो कबाड़ को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को थाना लाया गया। जहां आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और अवैध स्क्रैप समेत 26.26 लाख की संपत्ति जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि कबाड़ के अवैध परिवहन व अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध कबाड़ लोड वाहनों को पकड़ा गया है। जिसमें लाखों का अवैध कबाड़ बरामद हुआ है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है।
Source link
रायगढ़ में अवैध कबाड़ के खिलाफ पुलिस का एक्शन:17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ पकड़ाया दो वाहन, स्क्रैप समेत 26.26 लाख की संपत्ति जब्त
