Headlines

रायगढ़ में बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी:CSP बोले समझाइश का मौका नहीं अब शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई, नवरात्रि से पहले निगरानी-गुंडा और बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने दिनों पिछले माह गुंडा-निगरानी बदमाशों की क्लास ली थी। जिन्हें निर्देशित किया गया था कि हर माह के पहली तारीख को थाना में आकर अपनी हाजिरी दे और अपने जीवन यापन के माध्यम को बताए। ऐसे में जिले के अलग-अलग थाना में गुंडा-निगरानी बदमाश पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक 1 सितंबर को नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा थाना चक्रधरनगर परिसर में शहर के थाना कोतवाली, चक्रधरनगर व जूटमिल क्षेत्र के निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों के साथ ही पूर्व में झगड़ा-विवाद में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों को सामूहिक रूप से हाजिर कराया गया था। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि वे प्रत्येक माह की पहली तारीख को संबंधित थाने में उपस्थित होकर हाजिरी लगाने के साथ ही अपने जीवन-यापन के साधन व वर्तमान गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। अक्टूबर माह की पहली तारीख से थाना कोतवाली, चक्रधरनगर व जूटमिल में संबंधित बदमाशों ने पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
समझाइश नहीं सीधे कार्रवाई की जाएगी
CSP राहुल उईके द्वारा तीनों थाना क्षेत्रों में हाजिरी देने पहुंचे बदमाशों को आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर विशेष रूप से सख्त चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान शहर के गरबा व डांडिया समेत अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चियां भी शामिल होती हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा छेड़खानी, छींटाकशी, अभद्र व्यवहार, मारपीट या झगड़ा-विवाद जैसी गतिविधि किया जाता है और ऐसी शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब केवल समझाइश देकर नहीं छोड़ा जाएगा, अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सीधे कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
पुलिस लगातार निगरानी रख रही
CSP राहुल उईके ने बदमाशों को यह भी हिदायत दी कि पुलिस उनकी गतिविधियों और आवागमन पर लगातार निगरानी रख रही है। इसलिए वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहें और शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन-यापन करें। उन्होंने कहा कि सभी को हर माह की पहली तारीख को संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से हाजिरी देना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *