Headlines

बठिंडा में रेलवे पुलिया से मिला 3 दिन पुराना शव:पहचान नहीं, हाथ पर भट्‌टी व काका लिखा, सिरिंज मिलने से नशे के ओवरडोज की आशंका




बठिंडा के माडल टाउन फेज-1 में रेलवे की दीवार के पास नहरी खाल में रविवार को पुलिया के नीचे एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। उसकी पहचान नहीं हुई है। लेकिन शव के पास एक सिरिंज पड़ी थी, जिसससे नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल,जग्गा,नीतीश सेन और हरबंस सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने रेलवे की दीवार के साथ पुलिया के नीचे खाल शव निकाला। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही होगा। काली शर्ट,नीली पैंट और काले बूट पहन रखे थे
मृतक ने काली शर्ट, नीली पैंट और काले बूट पहन रखे थे। उसकी एक बाजू पर अंग्रेजी में ‘Bhatti’ और दूसरी बाजू पर ‘Kaka’ लिखा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में शव की तलाशी लेने पर ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
सहारा टीम ने घटना की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद सहारा टीम ने पुलिस कार्रवाई पूरी होने पर शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने शव को फिलहाल सुरक्षित रखवा दिया है। सहारा जनसेवा की टीम और पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रहे हैं। वहीं,सिरिंज मिलने के आधार पर नशे की ओवरडोज की आशंका की जांच भी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *