![]()
अयोध्या जिले के सभी 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1632 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया।इस दौरान बुखार,पेट संबंधी बीमारी, त्वचा रोग, शुगर और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या अधिक रही। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य आमजन को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक उपचार, जांच और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।इसी क्रम में जिले के विभिन्न पीएचसी पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर मरीजों को सेवाएं प्रदान की गईं। मेले में कुल 71चिकित्सक और 184पैरामेडिकल कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं। सीएमओ अयोध्या डॉ देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि, मेले में 761पुरुष,749 महिलाएं और122 बच्चों ने उपचार कराया। मरीजों की जांच के दौरान बुखार के 241, पेट संबंधी बीमारी के 150, सांस की समस्या के 131और त्वचा रोग के 167 मामले सामने आए। इसके अलावा शुगर के 161, उच्च रक्तचाप के 61और आंखों से संबंधित समस्याओं के 87 मरीजों की जांच की गई। मेले में प्रसव पूर्व जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कुल 93 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, जबकि 34 मरीजों में एनीमिया के लक्षण पाए गए। टीबी के16 संदिग्ध मरीज चिह्नित किए गए। एक कुपोषित बच्चे की पहचान भी की गई। जरूरत के अनुसार 38 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा दी गई। मेले में 28 गोल्डन कार्ड बनाए गए और हेल्प डेस्क पर 216 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 71 आभा आईडी बनाई गईं। कोविड जांच में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। मेले के दौरान बालिकाओं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कुल 10बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।इस तरह आरोग्य मेले के माध्यम से जिले में बड़ी संख्या में लोगों को प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच और विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
Source link
अयोध्या के 37 पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला:1632 मरीजों को मिला उपचार, बुखार, पेट संबंधी बीमारी और सांस मरीजों की भरमार
