Headlines

सरगुजा में दो दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या:करमा खेलने के दौरान हुआ था विवाद, कुल्हाड़ी से काटा गला




अंबिकापुर के ग्राम पंचायत खैरबार में करमा के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में दो दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी। युवक करमा त्यौहार मनाने दोस्तों के पास खैरबार गया था। विवाद बढ़ने पर युवकों ने उसका कुल्हाड़ी से गला काट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के पटना का निवासी विश्वदीप उर्फ राजा मूल (22 वर्ष) करीब तीन साल पहले रोजगार की तलाश में अंबिकापुर आया था। वह खैरबार में रहकर मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था और गैरेज में काम करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती गांव के रहने वाले आकाश और आकाश कुमार से हो गई थी। मामूली विवाद पर मारा थप्पड़, फिर काटा गला 3 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे विश्वदीप अपने दोस्तों आकाश, आकाश कुमार और शनि कुमार के साथ करमा त्यौहार मनाने गांव में गया था। इसी दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आकाश ने विश्वदीप को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। विश्वदीप भी अपने गैरेज वाले कमरे में लौट आया। उसका दोस्त शनि कुमार भी उसके साथ था। दोनों साथ में खाना खा रहे थे। तभी आकाश और आकाश कुमार वहां पहुंच गए। दोनों युवकों ने पहले शनि कुमार के साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद दोनों ने कमरे के अंदर विश्वदीप के साथ मारपीट की। विश्वदीप ने बचने के लिए बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन शटर बंद था आरोपियों ने धारदार कुल्हाड़ी से उसके गले पर हमला कर दिया, जिससे विश्वदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आरोपी गिरफ्तार घटना की सूचना रविवार सुबह पुलिस को मिली। कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के दोस्त शनि कुमार और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *